जनमत कार्यकर्ताओं ने तेल टैंकर में तोड़ फोड़ की । 13कार्यकर्ताओं को पुलिस ने की गिरफ्तार

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। गुरुवार से जनमत पार्टी ने किसानों की मांगो को लेकर राजमार्ग अ किया है। इसी दौरान सिरहा जिला के नरहा गांव के पास मिर्चैया से विराटनगर जा रही तेल टैंकर को जनमत कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ किया है। कार्यकर्ताओं ने टैंकर के शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस दौरान जनमत के कार्यकर्ताओं तथा पुलिस ने झड़प भी हुयी। इस झड़प में पुलिस हवालदार सामान्य घायल भी हुए हैं। पुलिस ने 13जनमत कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया हैं। राजमार्ग अवरुद्ध के दौरान टैंकर चालक जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ऐसी घटना घटी।

