Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सवसे प्राचीन महादेव मंदिर में शिव रात्रि के अवसर पर तैयारी शुरू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के मौलापुर नगर पालिका के पतौरा मेंईशा पूर्व केनेपाल के सवसे प्राचीन महादेव मंदिर में शिव रात्रि के अवसर पर मधानी यज्ञ की तैयारी शुरु हैं। मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह के नेतृत्व में पतौरा अवस्थित महादेव मंदिर के चारो ओर सफाई की गयी है। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंगबिरंगी कृत्रिम रोशनी से रात में मंदिर की भव्यता और बढ जाती है। शिव रात्रि के अवसर पर पतौरा महादेव मंदिर में पूजा के लिए भारत तथा नेपाल से लाखो श्रद्धालु पहुंचते हैं इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिव रात्रि के अवसर पर भव्य मेला लगता है इसलिए दूकानदार अपनी अपनी दूकान लगाना शुरू कर दिए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी भव्य मंच बनाने का कार्य प्रारंभ हैं। शिव रात्रि के अवसर पर मौलापुर नगरपालिका के पतौरा महादेव मंदिर में मधानी यज्ञ पशुपतिनाथ मंदिर के भट्ट पुजारी द्वारा शास्त्रीय बिधान से किया जाएगा। मेला के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जायेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *