नेपाली काग्रेस पर्सा जिला सभापति में जनार्दन सिंह विजयी
वीरगंज, ४ मार्च । नेपाली कांग्रेस पर्सा जिला सभापति में जनार्दन सिंह क्षेत्री विजयी हुए हैं । ७ पदाधिकारी के साथ ६८ जिला कार्य समिति सदस्य के लिए सम्पन्न चुनाव में क्षेत्री अपने प्रतिद्वन्द्वी श्याम पटेल को पराजित करते हुए पदाधिकारी में पूरा पैनल के साथ विजयी हुए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार क्षेत्री ने १११० मत प्राप्त किया है और पटेल ने ४६५ मत मत प्राप्त किया है ।
चुनावी नतिजा अनुसार उपाध्यक्ष में नारायणप्रसाद कुर्मी और अशोक कुमार गुप्ता विजयी हुए हैं । इसीतरह सचिव में इम्तियाज अलाम, सह–सचिव में नवीन सिंह और मदन राउत अहिर विजयी हुए हैं । निर्वाचन में १७७९ मतदाता सहभागी हुए हैं । सदस्य पद के लिए जो वोट हुई है, उस की मतगणना जारी है ।

