काठमांडू में एक ही दिन १६०० से अधिक सवारी चालक के ऊपर कारवाही

काठमांडू, ४ मार्च । काठमांडू घांटी में एक ही दिन १६०० से अधिक सवारी चालक ट्राफिक कारवाही में पड़ गए हैं । ट्राफिक पुलिस महाशाखा के अनुसार यह तथ्यांक कल बिहिबार की है । महाशाखा के अनुसार बिहीबार काठमांडू घांटी में १६४३ सवारी तथा उनके चालक के ऊपर कारवाही की गई है ।
महाशाखा का कहना है कि फुटपाथ में पार्किङ करनेवाले ८३, मदिरा सेवन कर सवारी चलानेवाले ६६, मनचाह यात्रु चढ़ानेवाले तथा उतारनेवाले ५८, रेड–लाइट का उलंघन करनेवाले ५१, गेट खुला रख कर सवारी चलानेवाले ४८, संचालन के लिए अनुपयुक्त सवारी चलानेवाले २४ और क्षमता से अधिक यात्रु रखनेवाले २४ आदि हैं ।

