Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाङ के निर्माण व्यवसायी पाण्डे ठगी आरोप में काठमांडू से गिरफ्तार

 

काठमांडू, १२ मार्च । दाङ के निर्माण व्यवसायी अनुप पाण्डे काठमांडू से गिरफ्तार हुए हैं । उनके ऊपर बैंकिङ कसुर का आरोप है । नेपाल पुलिस केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो ने आज शनिबार पाण्डे को काठमांडू स्थित काँडाघारी से गिरफ्तार किया है । उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने डेढ करोड़ रुपये ठगी किया है ।
दाङ जिला घोराही नगरपालिका–१५ भरतपुर निवासी व्यवसायी गेहेन्द्र बस्नेत ने पाण्डे के विरुद्ध १ करोड ४४ लाख ठगी के आरोप में नेपाल पुलिस में निवेदन पंजीकृत किया था । इसी निवेदन पर आवश्यक कारवाही के दौरान पाण्डे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । ३० वर्षीय पाण्डे तुलसीपुर नगरपालिका के मेयर तथा नेकपा एमाले के नेता घनश्याम पाण्डे के पुत्र हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *