वीरगंज महानगरपालिका के मेयर सराबगी एमाले में प्रवेश, कहा– जसपा जातिवादी पार्टी !
वीरगंज, १२ मार्च । वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सराबगी नेकपा एमाले में प्रवेश किए हैं । वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में सराबगी तत्कालीन संघीय समाजवादी फोरम से निर्वाचित हुए थे । एमाले अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने आज वीरगंज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच सराबगी को एमाले में स्वागत किया ।
एमाले प्रवेश करते हुए सराबगी ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) जातिवादी राजनीति कर रही है और इमानदार नेता–कार्यकर्ताओं को पार्टी में संरक्षण करने में असफल साबित हो चुकी है । उन्होंने कहा– ‘जसपा परित्याग करने के पीछे बहुत कारण है, जो सभी को पता है, आम जनता को भी पता है । इमानदार व्यक्ति को संरक्षण प्रदान करने में जसपा असफल हो चुकी है ।’
सराबगी ने आगे कहा– ‘जसपा आज भी जातिवादी राजनीति ही कर रही है । जातिवादी राजनीति करने से राष्ट्रीय पार्टी बनने की संभव नहीं है ।’ उनका कहना है कि राष्ट्रीय पार्टी नेकपा एमाले ही है । उन्होंने यह भी कहा कि वह नेपाली कांग्रेस प्रवेश करने की तैयारी में थे । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन पूर्व मन्त्री और मेरे मित्र मोति दुगड जी ने एमाले अध्यक्ष ओली से मिला दिया और आज मैं एमाले में प्रवेश किया हूँ ।’
स्मरणीय है, इससे पहले सराबगी कांग्रेस प्रवेश करने की तैयारी कर रहे थे ।

