कमल थापा पार्टी से हटने के बाद राप्रपा और मजबूत बनी हैः थापा

सुर्खेत, १२ मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने दावा किया है कि कमल थापा पार्टी से हटने के बाद राप्रपा और मजबूत पार्टी बनी है । सुर्खेत विमानस्थल में आज शनिबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वैशाख ३० गते के लिए घोषित चुनाव को राप्रपा ने अपनी शक्ति प्रदर्शन का माध्यम भी ठान लिया है ।
अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा– ‘जब उन्होंने (थापा ने) पार्टी छोड़ दिया, तब से राप्रपा और मजबूत बनी है, अधिक शक्ति आर्जन के लिए हम लोग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं । उनकी पार्टी परित्याग से हम लोग कमजोर नहीं हुए हैं । राप्रपा की शक्ति क्या है, आगामी चुनाव में पता चलेगा । अब जिस गांव में राप्रपा चुनाव में विजय होगी, वही से राजनीतिम में एक अलग ही संस्कार शुरु होनेवाला है ।’

