Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला ममता एकता समाज के बैनर तले सांस्कृतिक होली मिलन व सम्मान कार्यक्रम

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर वार्ड 18 स्थित भेरियाड़ी विराट प्राचीन दरबार के समीप महिला ममता एकता समाज के बैनर तले सांस्कृतिक होली मिलन कार्यक्रम एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्था का अध्यक्ष गुड़िया साह का अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जसपा का जिलाध्यक्ष व समाजसेवी राजकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जसपा बिराटनगर अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव , वरिष्ठ समाजसेवी आभा अनुपमा , विराट राजा प्राचीनदरबार का अध्यक्ष कमल किशोर यादव , वार्ड 18 का कार्यकारी अध्यक्ष राजदेव यादव , जसपा नेता मंतलाल यादव , दिनेश साह , अप्पन बिराटगढ़ परोपकार समाज की अध्यक्ष बसुंधरा झा , भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा व अन्य अतिथि मंचासीन थे । संचालन जसपा का युवा नेता राकेश रोशन यादव कर रहे थे । इस मौके पर वरिष्ठ गायक रामा मंडल ने एक से बढ़कर एक होली का गीत गाकर लोगों को झुमया । स्वेता यादव , आरोही यादव के द्वारा प्रस्तुत किए गए रिकार्डिंग डांस को लोगो ने सराहा । इस मौके पर जसपा जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव , कमल किशोर यादव , राजदेव यादव , सियनन्द मंडल , शैली देवी , ललिता ततमा , सदिना खातून को सम्मानित किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जहदा गांवपालिका से पहुची बिनीता सिंह के अलाव स्थानीय ममता यादव
देवेन्द्र यादव , बिकास मंडल, श्रीप्रकाश यादव , मुकेश यादव ,नारायण यादव ,सुशील यादव , सदानन्द यादव ,सियानंद मंडल ,मनोज यादव ,जितेन्द्र साह ,दिनेश साह , भवेश झा , संजय यादव , शिबु शर्मा ,मोहम्मद नशरूल , प्रबीन जैन मौजूद थे । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथियों ने संबोधित कर होली का शुभकामना दिया । महिला ममता एकता समाज का अध्यक्ष गुड़िया साह समापन के मौके पर धन्यवाद ज्ञापन किया । इस मौके पर आयोजक समाज के उपाध्यक्ष रश्मि दास , सचिव रूपा साह, सह सचिव शबाना खातून ,कोषाध्यक्ष अमिता साह, सदस्य सोनी साह , ममता साह ,नशिमा खातून , शकुंतला सिंह ,मंजू साह , शकीला खातून सक्रिय दिखी ।

यह भी पढें   नेपाल के पर्यटन में सहयोग
महिला ममता एकता समाज के बैनर तले सांस्कृतिक होली मिलन व सम्मान कार्यक्रम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *