एमसीसी मैंने पास किया, भीम रावल की शर में क्यों दर्द हो रहा है ? –प्रधानमन्त्री देउवा

काठमांडू, १४ मार्च । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व उप–प्रधानमन्त्री भीम रावल के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) संबंधी विषयों को लेकर प्रधानमन्त्री देउवा ने नेता रावल से कहा है कि एमसीसी के विरुद्ध आज आकर उन्होंने जो प्रचारबाजी किया है, वह ठीक नहीं है ।
नुवाकोट जिला किस्पाङ गांवपालिका भवन उद्घाटन करते हुए आज प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि जिस समय भीम रावल मन्त्री थे, उसी समय एमसीसी संसद् मे पेश हुआ था, वही उन्होंने पास किया है । प्रधानमन्त्री ने आगे कहा– ‘उस समय आप चुप रहे, क्या देख रहे थे ? आज आकर क्यों विरोध कर रहे है ? अगर विरोध ही करना था तो उसी समय मन्त्री पद से इस्तिफा देकर विरोध करना चाहिए था ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘आज मैंने पास किया, भीम बहादुर रावल का शर दर्द क्यों हो रहा है ?’
प्रधानमन्त्री देउवा का कहना है कि तत्काली प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा संसद् में पेश एमसीसी को ही उन्होंने पास किया है, आज आकार इसमें विरोध करना ठीक नहीं है । नेता रावल के प्रति आक्रोशित होकर प्रधानमन्त्री देउवा ने आगे कहा– ‘आज एमसीसी को लेकर सबसे अधिक विरोध करनेवाले भीम रावल हैं, क्या उस समय रावल पागल थे, आज आकर विरोध करना शरम नहीं है ?’

