बिराटनगर में हरिद्वार से पहुची योग साध्वी ने किया योग प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन

माला मिश्रा बिराटनगर ! पतंजलि योग समिति मोरंग का प्राविधिक सहयोग तथा हरिद्वार से पहुची योग साध्वी द्वय देवा दीपा और द्विबिजया के मौजूदगी में मंगलवार को बिराटनगर के शिक्षादिप कॉलेज में योग प्रशिक्षण सभा हाल का फीता काटकर उद्घाटन व शुभारम्भ किया गया । बताया गया कि कॉलेज में अध्ययनरत 350 बच्चे एक साथ योग कर सकेंगे । इस मौके पर साध्वी द्वय ने बच्चो को योग प्रशिक्षण भी दिया ।
कॉलेज का प्रिंसिपल ज्ञान बहादुर खड़का के अनुसार अध्यनरत छात्र छात्र का शैक्षिक , मानसिक ,शारीरिक ,आध्यात्मिक ब्यक्तित्व का समग्र विकास के लिए कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधा सम्पन वातानुकूलित योग प्रशिक्षण सभा हॉल संचालन में लाया है । इस मौके पर बिराटनगर महानगरपालिक का मेयर भीम पराजुली , पतंजलि योग समिति मोरंग का अध्यक्ष ध्रुब तमांग , भेषराज पोखरेल व अन्य लोग मौजूद थे ।




