एमाले केन्द्रीय सदस्य रंजु झा जसपा में प्रवेश
काठमांडू, २३ मार्च । नेकपा एमाले की केन्द्रीय सदस्य रंजु झा ठाकुर जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) में प्रवेश किया है । झा संविधानसभा सदस्य भी हैं । आज बुधबार राजविराज में आयोजित पार्टी प्रवेश संबंधी एक विशेष कार्यक्रम में झा एमाले परित्याग कर जसपा प्रवेश किया है । पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने उनको पार्टी में स्वागत किया ।
झा के साथ राजविराज के उद्योगपति अरुण प्रधान, लायन्स क्लब के अध्यक्ष शंकर सारदा तथा अन्य नेता तथा कार्यकर्ता भी जसपा में प्रवेश किए हैं । प्रधान नेपाली कांग्रेस परित्याग कर जसपा में आए हैं ।

