Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोइराला के साथ उनके पक्षधर दो भातृ संगठनों के पदाधिकारी बीच आज विचार–विमर्श

 
शेखर कोइराला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ मार्च । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल तरुण दल और नेपाल विद्यार्थी संघ में आबद्ध पदाधिकारी, जो कांग्रेस नेता डा. शेखर कोइराला के पक्षधर हैं, उन लोगों के बीच आज विचार–विमर्श होने जा रही है । काठमांडू बत्तिसपुतली स्थित अनुमपा फुडल्याण्ड में उन लोगों की भेला आयोजित है । विशेषतः तरुण दल और नेविसंघ में पार्टी सभापति देउवा द्वारा की गई नियुक्त के प्रति असन्तुष्ट समूह ने भेला का आयोजन किया है ।
बताया गया है कि पार्टी के भीतर सभापति कोइराला की मनमानी चल रही है, इसके विरुद्ध संघर्ष का कार्यक्रम आगे बढ़ाने के लिए ही भेला आयोजित है । भेला में इसके संबंध में डा. कोइराला के साथ तरुण दल और नेविसंघ के नेतागण विमर्श करेंगे । स्मरणीय है, गत चैत ९ गते पार्टी सभापति देउवा ने तरुण दल अध्यक्ष में विद्वान गुरुङ और नेविसंघ अध्यक्ष में दुजाङ शेर्पा को नियुक्त किया था । नियुक्ति विरुद्ध कोइराला पक्षधर नेताओं ने पार्टी कार्यालय सानेपा में सभापति देउवा विरुद्ध प्रदर्शन भी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *