Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निःशुल्क सामूहिक उपनयन 6 अप्रैल को, तैयारी शुरू

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! मैथिल ब्राह्मण महासभा आगामी 6 अप्रैल चैत्र 23 गते बुधवार को नेपाल के सीमावर्ती सप्तरी जिला के तिलाठी ग्राम समिति इकाई के सरस्वती मंदिर तिलाठी प्रांगण में निःशुल्क सामूहिक उपनयन का आयोजन किया है, जिसका तैयारी जारी है । उपरोक्त जानकारी मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी भगवान झा व सप्तरी जिलाध्यक्ष राघब झा ने दिया है । निःशुल्क होने जा रहे उक्त सामूहिक उपनयन में बटुक के परिजन से संपर्क बनाया जा रहा है । इच्छुक लोग खुद ही आयोजक से संपर्क स्थापित कर अपने बच्चे का उपनयन कराने के लिए सहमति प्रदान कर रहे है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान झा ने बताया कि इसमें समय और लाखो खर्च का बचत है । जिन लोगो का आर्थिक अवस्था कमजोर है उनको इस सामूहिक उपनयन में राहत मिलेगा । उन्होंने यह भी बताया कि भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाका का लोग अपने बच्चे को उपनयन करा रहे है जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *