Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : आज प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी बचेगी या जाएगी ?

 

इस्‍लामाबाद (एएनआई)।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक करियर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज वो नेशनल असेंबली में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होने वाली वोटिंग का सामना करेंगे। काफी हद तक ये तय माना जा रहा है कि उनकी कुर्सी जानी तय है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि वो अपनी ही पार्टी के करीब 50 सदस्‍यों का समर्थन खो चुके हैं। इसके अलावा एमक्‍यूएम-पी ने पीपीपी से डील कर ली है। इस पार्टी ने पहले इमरान सरकार को अपना समर्थन द‍िया हुआ था। वहीं बलूचिस्‍तान आवामी पार्टी भी इमरान खान की पार्टी से समर्थन वापस ले चुकी है। बीएपी ने नेशनल असेंबली के स्‍पीकर से अपने सदस्‍यों के लिए विपक्ष में बैठने की जगह तक मांगी है। वहीं इमरान खान देश की सेना जो सरकार में अहम भूमिका निभाती है और जिसके इशारे पर ही कोई पद पर बैठता है, का समर्थन पूरी तरह से खो चुकी है।
आज भी वो अविश्‍वास प्रस्‍ताव की आखिरी गेंद ही खेलेंगे। पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली में 342 सीटें हैं जिनमें से बहुमत के लिए इमरान खान को 172 सीटों की दरकार है। सरकार बनाने के समय उनके पास में समर्थन समेत कुल 177 सीटें थीं लेकिन अब ये घट चुकी हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इमरान की युवाओं से अपील

इमरान खान ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव के परिणाम को जानते हुए ही आज इस्‍लामाबाद में अपने समर्थकों को जुटने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आज इस्‍लामाबाद में उनके समर्थन में एक लाख के करीब लोग जुटेंगे। ये अपनी मर्जी से यहां पर इमरान के समर्थन में आएंगे। इमरान खान ने देश के युवाओं से अपील की है कि वो विपक्ष की साजिश का हिस्‍सा न बनें और उनके हाथ मजबूत करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com