Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछड़ा वर्ग के लिए पचास प्रतिशत का आरक्षण की मांग

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।जिसकी जितनी आवादी उसे मिले उतनी हिस्सेदारी। ये वाक्या जोर शोर चला। पिछड़ा वर्ग ( OBC) महासंघ नेपाल द्वारा मंगलवार को जनकपुरधाम के गायत्री कुंज के सभागार में पत्रकार सम्मेलन तथा सम्मान कार्यक्रम में मंचासीन वक्ताओं ने कहीं। प्रमुख अतिथि जनता समाजवादी पार्टी के के केन्द्रीय सदस्य युवा नेता के जीतेन्द्र यादव तथा भरत प्रसाद महतो की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार सम्मेलन तथा सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा। कार्यक्रम में वोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारी आवादी मधेश के कुल आवादी का 56प्रतिशत है इसलिए हमें नौकरी में पचास प्रतिशत आरक्षण मिलें। इसी पिछड़ा वर्ग की जातियों को तत्काल सूचीबद्ध करने, पिछड़ा वर्ग विकास आयोग गठन करने, मगही भाषा को संरक्षण तथा संवर्धन करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए सभी पिछड़ी जातियों को विना राजनीतिक भेदभाव से उपर उठकर संगठित होने जैसी बातें पत्रकार सम्मेलन में रखीं। वक्ताओं ने कहा कि भारत के पेरियार, लोहिया. महात्मा फूले, कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद नीतिश कुमार आदि के मार्गदर्शन नेपाल में आवश्यकता है। इस अवसर पर पत्रकार तथा विभिन्न पिछडी जातियों के अध्यक्ष तथा पत्रकार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्दीय महासचिव परमेश्वर कापड़ी, केन्द्रीय प्रवक्ता मनाई महतो, केन्द्रीय सूचना सचिव दीपेन्द्र कुमार कापरी, केन्द्रीय सदस्य शंभू ठाकुर, भुवनेश्वर महतो , वैश्य कल्याण नेपाल के अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, विधायक तथा गोपाल सेवा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, सत्य नारायण ठाकुर सहित अन्य बिशिष्ट लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल को दिए 10 कैदी वाहक ट्रक, बीरगंज में हुआ हस्तांतरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *