मेयर लाल किशोर साह का तूफानी जन संपर्क अभियान, दलों में टिकट के लिए नूरा कुश्ती शुरु

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।मधेश प्रदेश की राजधानी तथा करोड़ों हिन्दू के आस्था के केंद्र जनकपुरधाम की नजर स्थानीय चुनाव को लेकर हैं। इस वार मेयर कौन वनेगा? एक दिहाड़ी मजदूर से लेकर उद्योगपति, व्यवसायी, नौकरी पेशागत आदि सभी केजुवान पर हैं। जितनी मुंह उतनी वातें। वैसे सभी पार्टियों के नेता मेयर के टिकट के लिए जनसंपर्क में जुट गए हैं। लेकिन सवकी नजर मेयर लाल किशोर साह पर टिका हैं। अव लोगो को लग रहा है कि जनता समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार लाल किशोर साह ही होगें। सुवह से मध्य रात्रि तक जनसंपर्क कर रहे है। जसपा के वार्ड स्तरीय कमिटी कर रहे है। हालांकि अभी टिकट का फाइनल नहीं हुआ है । छात्र जीवन से नेविसंघ से राजनीति सफर करने वाले वे प्रजातंत्र स्थापना के लिए क वारजेल यात्रा कर चुके है। लाल किशोर साह नेपाली कांग्रेस में रहते हुए वागी वनकर उप मेयर वने लेकिन दुसरी वार बजरंग साह से शिकस्त हुए। फिर राजेन्द्र महतो के प्रभाव से मधेशी दल में प्रवेश किए। मधेश आन्दोलन का फायदा हुआ तथा उप मेयर रह चुके लाल किशोर को वोटर विकास पुरुष मानने लगे। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका में सोशल इंजीनियरिंग में साहु जी वाद का नारा बुलंद हुए। वैश्य जाति के विभिन्न उप जाति के मान्यजन को दरकिनार करते हुए वोटर लाल किशोर को छाता की कमान को टूटने नहीं दिया।पिछले चुनाव में मधेशी दल, नेपाली कांग्रेस तथा वामदल सहित अन्य पार्टियों ने सूड़ी को ही मेयर का उम्मीदवार वनाया था। सूड़ी’ कलवार का वोट में विखराव हुआ लेकिन सवसे अधिक तेली ने एक मुस्त वोट लाल किशोर को ही दिया। लेकिन इस बार परिस्थिति अलग है सर्वे के अनुसार तेली वोटर अपनी आवादी देख रही है। तेली से एक मात्र उम्मीदवार लोसपा से वार्ड अध्यक्ष जानकी राम साह चुनाव का विगुल फूंक दिया है। लोसपा में स्थानीय विधायक प्रोटोकोल से नीचे मेयर के मलाई चखने के लिए आतुर हैं। जो सूड़ी है। मनोज चौधरी कलवार भी प्रवल दावेदार हैं। सूत्रों के अनुसार लोसपा के शीर्षस्थ नेताओं ने दोनो में से किसी एक को टिकट देने के मूड में हैं। तेली समाज जानकी राम साह को दोनो की तुलना में कमजोर नहीं मान रहेहै। सर्वे के मुताबिक लोगो की राय हैंकि पार्टी टिकट देती है तो गीदड़ भी शेर वन जाता है। एमाले में शिवशंकर साह रेस में आगे है। वैसे राम वावू साह तेली भी प्रयास रत है वे भी रघुबीर महासेठ के विश्वास पात्र हैं। नेपाली कांग्रेस में बजरंग साह की चर्चा थी। तेली एक मुस्त उनके पक्ष में गोलवंद दिखे। लेकिन जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार में फंसे बजरंग साह को सर्वोच्च ने क्लीन चीट नहीं दिया है ऐसे में पूर्व उम्मीदवार मनोज साह का टिकट की अटकलें तेज हैं। किशोरी साह की भी चर्चा है। विहार के लालू की तर्ज पर यादव, मुसलमान यानी माई समीकरण को लेकर चलने वाले उपेन्द्र यादव के जसपा के माई समीकरण के मजवूती में लाल किशोर साह लगेहै। 25वार्ड वनने से यादव वोटर भी काफी है। इधर बजरंग साह के नही आने से लाल किशोर साह बुलंदी पर हैं। परमेश्वर साह के उम्मीदवार की नाम की चर्चा चर्चा परआम वोटर खास कर साहुजी खुश नही है। ऐसी स्थिति में वे मेयर लाल किशोर को वेहतर मानते हैं। लोगो का मानना है कि दोनो एक ही सिक्के के पहलू है। पिछले दशक के चुनाव में पहाड़ी, कवारी, मारवाड़ी के वोट की खूव चर्चा होती थी। प्रजातंत्र स्थापना के बाद उनकी एकजुटता बिखर गया है। एमाले समाजवादी से लक्ष्मी नारायण भगत तथा डा. अजय झा का भी चर्चा है। फॉरवार्ड वोटर, दलित वोटर में विखराव तय हैं। अरवपति ठीकेदार वलराम महतो भी मेयर कुर्सी के सपने देख रहेहैं। वे भी लंगोटा बांध कर मैदान में उतरने वाले है। आजकल अपनी जेव सामाजिक कार्य कर रहे है तथा युवा की फौज तैयार करने में लगे हैं। लोसपा का टूट कर तमलोपा वनाहै। तमलोपा सेलोसपा को कुछ क्षति होना तय है। जनमत भीहोर्न वजाना शुरू कर दिए है। कुल मिलाकर मेयर लाल किशोर अभी सव पर भारी हैं। लेकिन तेली का एक मुस्ट वोट जिधर जाए गणित विगाड़ सकता है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका में 24हजार वोटर तेली है। अभी के माहौल में 80प्रतिशत से अधिक तेली लाल किशोर से नाराज चल रहे है। 90प्रतिशत मेयर लाल किशोर साह का नापसंद कर रहे थे लेकिन ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे है। उनसे नाराजगी में कमी आ रही है। अव महफिल में चर्चा होती है। सौ में नव्वे मेयर भ्रष्ट है। इधर मेयर लाल किशोर अपनी उपलब्धि गिनाते है कि प्रगति विवरण आने मेरे द्वारा किए गए काम को लोग पारदर्शिता पूर्वक देखेंगे। कुल मिलाकर लाल किशोर अभी रेस में आगे है लेकिन चुनाव मे वोटर गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। टू मनी यानी मनी तथा मसल स्थानीय चुनाव में अहम मुद्दा है।। हो क्यों न आखिर साउथ एशिया में नेपाल का मेयर काफी पॉवरफूल है।

