Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्कृष्ट मेयर, उप मेयर को हीरो आफ मधेश उपाधि से किया गया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । वुधवार को मधेशी पत्रकार समाज नेपाल द्वारा वीरगंज में आयोजित कार्यक्रम में मधेशी पत्रकार समाज नेपाल द्वारा मधेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीव 40मेयर,उप मेयर तथा समाजसेवी को अंग बस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा लव आफ टाकन देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के वाणिज्य दूत शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेयर, उप मेयर तथा समाजसेवी को सम्मानित करने का मधेशी पत्रकार समाज नेपाल ने अच्छा काम किया है। इससे काम करने का हौसला बढता है। तथा इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। कार्यक्रम में नेपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह, मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल, मधेशी अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने वाले हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय, कवीर अनाथ आश्रम के संस्थापक सत्य नारायण आलोक, मधेश आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमोद कुमार अग्रवाल, राम कृपाल साह, स्वच्छता अभियानी धीरेन्द्र साह सहित अन्य लोग शामिल हैं। मोहन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में डा. दीपक शाक्य, उद्योगपति तथा समाजसेवी अशोक वैद्य, अशोक टेमानी, धीरज अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने बिचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *