हिंसा पर मेयर ने चिंता जतायी तथा दोषी पर कारवाई करने कीमांग की

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के मौलापुर पुर नगरपालिका के मर्यादपुर गांव निवासी द्वारिका नाथ तिवारी, शम्भू नाथ तिवारी तथा विन्दु मती तिवारी को अपराधियों द्वारा सांघातिक हमला कर गंभीर करने पर मौलापुर के मेयर रिना कुमारी शाह ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा हैं कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से इस क्षेत्र में हिंसक घटना में बढ़ोतरी हुयी है। गंभीर रूप से घायल तीनो से मिलने मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह अस्पताल पहुंचे तथा हालचाल पूछे। मेयर ने डाक्टरों से स्वास्थ्य के वारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिलंव दोषी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दें ताकि अपराधी भविष्य में ऐसी वारदात न करें।


