Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत का संवंध और मधुर हो : राजेन्द्र महतो

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल भारत का संवंध रामायण काल से है। दोनो देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है। उपयुक्त बातें काठमांडू के भृकुटी मंडप स्थिति नेपाल पर्यटन बोर्ड के सभागार में आयोजित “- नेपाल – भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए लोसपा के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो ने कहीं। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीति रुप से नेपाल भारत दो राष्ट्र है लेकिन सांस्कृतिक तौर पर दोनों एक राष्ट्र हैं। राजेन्द्र महतो ने कहा किनेपाल तथा भारत के बीच संवंध और प्रगाढ़ हो। इसमें नेपाल तथा भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम अच्छी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार घाटा न्यूनीकरण में भी फोरम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी तरह डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता ने नेपाल – भारत के बहुआयामिक पक्ष के बारे में चर्चा किए। उन्होंने आगे के नेपाल और भारत मार्ग में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।
उद्घाटन कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस का सह महामंत्री जीवन परियार , नेपाल जनता पार्टी के अध्यक्ष त्रिभुबन नाथ पाठक, हिमालिनी के संपादक डा श्वेता दीप्ति, नेपाल सरकार के प्रशासन सेवा का पूर्व निर्देशक गिरधर ढकाल मधेशवादी नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय सहित कई गणमान्य लोगो ने इस उद्घाटन समारोह में में विचार रखें। मधुरेंन्द्रचौधरी जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुयी। “नेपाल भारत मिलकर चलें, विश्व आगे बढे’ की नारा के साथ कार्यक्रम समापन हुयी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को मनीष झा का जवाब...सरकार में कोई अकेला नहीं होता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com