Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली समाज के कुल देवता के पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।।नेपाल तेली कल्याण समाज नेपाल जिला धनुषा के महेन्द्र नगर में क्षेत्रीय स्तरीय कुल देवता महादेव (कोल्हू) का पूजा मंगलवार को भव्यता के साथ संपन्न हुयी। इस पूजनोत्सव कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोल्हू महादेव ने प्रसन्न होकर दिया था। जिससे तेल निकालकर परिवार को भरण पोषण कर सके। लेकिन अव कोल्हू की जगह मशीन ले लिया है। कोल्हु आज के बच्चेदेखा भी नहीं होगा। जव तक कोल्हु पर निर्भर रहे है हम खुशहाल थे। हमारी जाति कभी याचक नही वना हैं। उन्होंने कहा कि सभी जातियों में अपनी कुलदेवी या कुलदेवता के पूजने की परंपरा रही हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हमें समाज को शिक्षित वनाना है। युवा को नशा की लत से छुड़ाना है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद साह ने कहा कि स्थानीय चुनाव आने वाला है। इसलिए मतदान अवश्य करें। इमानदार, स्वच्छ छवि को मेयर वनावें ताकि विकास हो सके। उन्होंने आगे कहा कि समाज में एकता की कमी है। बाबा अंवेदकर ने कहा था कि शिक्षित वनो, संगठित हो अपने अधिकार के लिए संघर्ष करो।
ललित साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व जि. वि. स. सभापति राम चरित्र साह, नेपाल तेल कल्याण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश साह नेपाल तेली कल्याण धनुषा के अध्यक्ष लक्ष्मी साह, उपाध्यक्ष श्याम साह, महोतरी जिला के पूर्व अध्यक्ष राम वावू साह, धर्म शाला के अध्यक्ष राम किशोह साह,राम देव साह, उमा शाह, अशोक साह, काली प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कुल देवता पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में समाज के लोग की सहभागिता रही।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – मध्यरात में मधेश की सूची

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed