Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार चुनाव स्थगित करने की साजिश में हैः एमाले

 

काठमांडू, १९ अप्रील । प्रमुख प्रतिक्षी दल नेकपा एमाले ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार वैशाख ३० गते के लिए घोषित चुनाव को स्थगित करने की साजिश में लगी हुई है । सोमबार रात में सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक ने ऐसा निष्कर्ष निकाल लिया है । लेकिन एमाले का कहना है कि इस तरह की सरकारी साजिश को नेकपा एमाले निस्तेज बनाने के लिए क्रियाशील है ।
बैठक के बाद पार्टी प्रचार विभाग प्रमुख पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने कहा– ‘वैशाख ३० गते के लिए घोषित चुनाव के विरुद्ध वर्तमान सरकार ही विभिन्न साजिश में है, हम लोग सरकारी षडयन्त्र को विरोध करते हैं । लेकिन पार्टी के सभी कमिटी को निर्देशन भी देते हैं कि चुनावी तैयारी की जाए, हम लोग सरकारी साजिश को असफल बनाएंगे ।’
इसीतरह बैठक ने स्थानीय जनप्रतिनिधि के लिए सिफारिश नामावली को प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा की समानुपातिक सूची से हटाने के लिए निर्वाचन आयोग को आग्रह करने का निर्णय भी लिया है । साथ में बैठक ने पार्टी में १२ विभाग गठन, सल्लाहकार परिषद् में १०५ और सम्पर्क समन्वय कमिटी में ५१ नये सदस्यों की मनोनयन संबंधी निर्णय भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com