जनकपुरधाम के 7के वार्डाध्यक्ष जानकी राम साह एमाले में प्रवेश
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।नेपाल उप महानगर पालिका वार्ड सात के वार्डाध्यक्ष जानकी राम साह ने लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी परित्याग कर नेकपा एमाले की सद ग्रहण की है। वे नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने अपने हाथों से एमाले की सदस्यता दी। जानकी राम साह मेयर के प्रत्याशी की घोषणा कर दिए है। तथा पांच जगहो पर संपर्क कार्यालय भी खोला है। लोसपा ने परमे साह, मनोज चौधरी, अमर पंजियार तथा संजय चौधरी को मेयर टिकट के लिए केन्द्रीय कमिटी को भेजा है। वैसे मेयर की दावेदारी में लोसपा में तीसरे नर पर थे। मेयर की आकांक्षा लिए जानकी राम साह स्वतंत्र से भी मेयर लड़ने की मन वन चुकेथे। ऐसे अचानक एमाले में जाने से राजनीति सरगर्मी तेज हो गयी है। जनकपुरवासी इसे एमाले से जनकपुरधाम से मेयर की प्रत्याशी मान रहे है। इधर एमाले से पूर्व जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर साह एमाले से मेयर के प्रवल दावेदार थे। यूं कहिए की उनका नाम फाइनल था। अव इसमें शंका लग रहा है। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के कुल 25वार्ड में एक लाख पांच हजार मतदाओ में सर्वाधिक बैश्य मतदाता हैं। जिसमें सिर्फ तेली मतदाता 27हजार के करीव है। लोसपा जसपा, नेपाली कांग्रेस तथा सूड़ी जातीके हीमेयर उम्मीदवार की प्रवल संभावना हैं। स्वतंत्र से पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ रहे वलराम महतो भी सुड़ी ही है। ऐसे सयय में क्या एमाले जानकी राम साह जो तेली है। उसे मेयर को टिकट देकर तेली के वोट तथा एमाले के परंपरागत आठ हजार वोट से मेयर के पद हथियाने की जुगत में है। वैसे अभी कहना मुश्किल है। लेकिन अव शिव शंकर साह हीरा को ही एमाले से मेयर का टिकट मिल सकता है। जल्दबाजी होगा।



