Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१२२८ पुलिस कर्मचारी के ऊपर कारवाही

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ अप्रील । नेपाल पुलिस के विभिन्न दर्जा में कार्यरत पुलिस कर्मचारी के ऊपर कारवाही हुई है । पुलिस प्रधान कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार आर्थिक वर्ष २०७८–०७९ साल शुरु हो जाने के बाद (श्रावण से फाल्गुन तक) ८ महीनों की अवधि में १२२८ पुलिस कर्मचारी के ऊपर कारवाही की गई है ।
प्राप्त सुचना अनुसार ४ पुलिस नायब निरीक्षक (सई) ६३ पुलिस कर्मचारी को नौकरी से ही बर्खास्त की गई है, उल्लेखित कर्मचारी भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य नहीं हैं । लेकिन ऐसे ५ पुलिस कर्मचारी भी बर्खास्त हुए हैं, जो भविष्य में सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य साबित हो गए हैं ।
बांकी को नसिहत, ग्रेड रोक्का, पदोनन्ती में बिलम्ब जैसी कारवाही की गई है । बताया गया है कि इसतरह कारवाही में पड़नेवाले अधिकांशतः पुलिस जवान और हवल्दार हैं । देशभर स्थित जिला पुलिस कार्यालय और परिसर में कार्यरत ७२५ जवान और ३१९ हवलदार करवाही पड़े हैं । विभिन्न स्रोत से पुलिस कर्मचारी के ऊपर की गई शिकायत और उसमें की गई छानबिन के आधार पर उन लोगों के ऊपर कारवाही हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *