Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेश गुप्ता नेपाली कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत

 


माला मिश्रा बिराटनगर ! नेपाली कांग्रेस का युवा नेता तथा समाजसेवी राजेश गुप्ता नेपाली कांग्रेस प्रदेश नंबर एक के कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के बाद लोगो मे हर्ष का माहौल है । उक्त मनोयन प्रदेश कार्यसम्पादन समिति के द्वारा बैठे वैठक से प्रदेश सदस्य समेत रहे गुप्ता को कोषाध्यक्ष मे मनोनयन करने का निर्णय करने की बात उपसभापति रमेशजंग रायमाझी के द्वारा जानकारी दी गयी है । प्रदेश समिति के निर्वाचित सदस्य मे से एक व्यक्ति को कोषाध्यक्ष मनोनित करने का विधान मे ब्यवस्था है ।तीन दशक से नेपाली कांग्रेस में सक्रिय राजनिति मे रहे विराटनगर 15 निवासी गुप्ता प्रजातन्त्र सेनानी स्वर्गिय रघुनाथ प्रसाद गुप्ताके पुत्र है । कोषाध्यक्ष पद मे मनोनीत किए जाने के बाद श्री गुप्ता को बधाई देने बालो का तांता लगा हुआ है । बिराटनगर निवासी रंजीत कुमार झा , मनोज मिश्र , अमर झा , सूरज मिश्र , पवन सुराना , अरुण राठी , अरुण सुराना ,सौरव राठी, अनिल साह सहित विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *