Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री मज्जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज से दर्जनों लोगों ने लिया दीक्षा

 

माला मिश्रा बिराटनगर ।
उड़ीसा राज्य के गोवर्धन पीठ का पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलनन्द जी महाराज अपने बिराटनगर के तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर उर्लाबारी, बिर्तामोड़ फिर सिलीगुड़ी के लिए प्रस्थान किए । उक्त जानकारी उनके शिष्य और प्रोग्राम कोडिनेटर पिसी झा ने दिया । इससे पूर्व दर्जनों लोगों ने उनसे दीक्षा लिया । इस दौरान उनके दर्शन के लिए जुटे लोगो ने उनसे एक एक कर सवाल किए जिसका उन्होंने जबाब दिया । सनातन धर्म पर चर्चा किया । दीक्षा लेने बालो में बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर भीम पराजुली, उद्योगपति राजेन्द्र राउत, शिवशंकर अग्रवाल, अनिल साह, प्रवीण नारायण चौधरी, भावना चौधरी, गोदावरी देवी, सूरज मिश्र तथा कई अन्य महिलाएं, बृद्ध व दर्जनों लोग शामिल थे। स्वागत समिति का अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, भिखमचन्द्र सरल, बेनिगोपाल मुंदड़ा , श्याम प्रसाद पौडेल , निर्मल कुमार दुग्गड़ ,शिवरतन जोशी, जितेंद्र कुमार राठी , घनश्याम राठी , डॉ मीनाक्षी नेपाल, जयेश बोहरा सहित स्वागत व अभिनंदन समिति के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दिया ।

यह भी पढें   लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com