Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिगमन का खतरा आज भी बांकी है, वाम–लोकतान्त्रिक गठबन्धन को और प्रभावकारी बनाया जाएगाः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ अप्रील । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है आज भी प्रतिगमन की खतरा बांकी है, प्राप्त उपलब्धी समाप्त करने की कोशीश जारी है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी स्थापना की ७३वें वर्षगांठ की अवसर पर आज एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि शान्ति, समृद्धि और स्थायित्व की ऐतिहासिक दायित्व पूरा करने की जिम्मेदवारी कम्युनिष्ट पार्टी को है, लेकिन कम्युनिष्ट आन्दोलन में प्रतिगामी चरित्र दिखाई दी । उनका यह संकेत नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधामन्त्री केपीशर्मा ओली की ओर है ।
एमाले अध्यक्ष ओली को ही लक्षित कर अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा है– ‘गत साल संघीय गणतन्त्र, लोकतान्त्रिक प्रणाली और संविधान के ऊपर प्रहार की गई, इसके विरुद्ध वामपन्थी, देशभक्त एवं लोकतान्त्रिक शक्तियों के बीच संयुक्त संघर्ष हुआ और तत्काल के लिए उक्त प्रतिगमन पराजित हो गया । लेकिन प्रतिगमन की खतरा पूर्णतः अन्त्य नहीं हुआ है ।’
प्रचण्ड ने कहा है कि दक्षिणपन्थी संशोधनवाद, राष्ट्रीय आत्मसमर्पणवाद, प्रतिगामी एवं तानाशाही प्रवृत्ति के विरुद्ध संघर्ष करते हुए प्राप्त उपलब्धी को रक्षा करने से ही समाजवाद की ओर जा सकते हैं, यही मार्गदर्शन ही सच्चा कम्युनिष्टों के लिए ऐतिहासिक जिम्मेवारी है । उन्होंने आगे कहा है– ‘इसके लिए ही आगामी वैशाख ३० गते होनेवाला स्थानीय चुनाव में वाम लोकतान्त्रिक गठबन्धन को और भी प्रभावकारी बनाने का निर्णय हुआ है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *