गठबंधन का असरः माओवादी पार्टी से मेयर पद में दावा करनेवाले वैश्य राप्रपा में प्रवेश, अब राप्रपा से बनेंगे उम्मीदवार
नेपालगंज, २२ अप्रील । नेकपा माओवादी केन्द्र से मेयर पद के लिए दावा कर रहे नन्दलाल वैश्य राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) में प्रवेश किए हैं । वैश्य वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में माओवादी पार्टी से नेपालगंज उप–महानगरपालिका में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते थे । लेकिन सत्ताधारी दलों की भागबण्डा में नेपालगंज का मेयर पद नेपाली कांग्रेस ने ले लिया और माओवादी पार्टी से उनको टिकट मिलने की संभावना समाप्त हो गया, इसीलिए उन्होंने राप्रपा ज्वाइन किया है ।
अब नेता वैश्य राप्रपा पार्टी की ओर से नेपालगंज उप–महानगरपालिका में मेयर पद में प्रतिस्पर्धा करेंगे । वैश्य को राप्रपा उपाध्यक्ष डा. धवल शमशेर राणा ने पार्टी में स्वागत किया है । राणा नेपालगंज के वर्तमान मेयर भी हैं, उन्होंने घोषणा किया है कि इसबार वह चुनावी प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे । अब राणा वैश्य को उम्मीदवार के रुप में आगे बढ़ाएंगे । वैश्य नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं ।
स्मरणीय है, नेपालगंज में वैश्य समुदाय की संख्या अधिक है । बताया जाता है कि वैश्य समुदाय की भोट प्राप्ति के लिए राणा ने उनको पार्टी में स्वागत किया है । लोगों में चर्चा है कि राप्रपा से वैश्य की उम्मीदवारी अन्य पार्टी के उम्मीदवारों के लिए भारी पड़नेवाला है ।

