काठमांडू महानगरपालिका के उप–मेयर उम्मीदवार डंगोल के खिलाफ अख्तियार में शिकायत

काठमांडू, ३ मई । काठमांडू महानगरपालिका में उपमेयर पद में उम्मीदवारी देनेवाली सुनिता डंगोल के खिलाफ अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग में शिकायत दर्ज हुआ है । डंगोल नेकपा एमाले की ओर से उपमेयर पद के दावेदार हैं । उनके विरुद्ध आरोप है कि उन्होंने अपनी गलत शैक्षिक योग्यता पेश कर काठमांडू महानगरपालिका में विज्ञ सल्लाहकार में नियुक्त होकर ५ साल तक नौकरी की है और तलब सुविधा ली है । वैशाख १६ गते अख्तियार में दर्ज शिकायत में कहा है कि डंगोल के ऊपर छानबिन कर कारवाही की जाए ।

