बिराटनगर में चढ़ा चुनावी तापमान, डोर टू डोर उम्मीदवार
नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर, उपमेयर , वार्ड सदस्य के लिए उम्मीदवार का डोर डोर अभियान जारी।

माला मिश्रा बिराटनगर ।
आगामी 13 मई को नेपाल में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर , उपमेयर , वार्ड सदस्य डोर टू अभियान चला रहे है । चुनाव चिन्ह मिलने के प्रतियाशी अपना अभियान को तेज कर दिया है । बता दे कि विराटनगर महानगरपालिका का मेयर पद के लिए पांच दलीय गठबंधन व नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार नागेश कोइराला, उपमेयर जसपा पार्टी से अमरेन्द्र यादव , नेकपा एमाले का सागर थापा , उपमेयर शिल्पा कार्की ,राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के मेयर पद का उम्मीदवार प्रहलाद शाह , उपमेयर बिंदा लुइटेल आचार्य और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के मृत्युंजय मिश्रा ,उपमेयर सहनाज खातून तथा अन्य दल व स्वतंत्र उम्मीदवार डोर टू डोर अभियान चलाकर अपना अपना चुनाव चिन्ह में मतदान के लिए लोगो से आग्रह कर रहे है । चुनावी मैदान में उतरे प्रतियाशी विकास व अन्य मुद्दे पर जनता के बीच पहुच रहे है । इस कारण से बिराटनगर व आसपास के क्षेत्र में चुनावी माहौल बना हुआ है । यु कहे बिराटनगर महानगरपालिका में चुमाव का खुमार चढ़ा हुआ है ।



इसे भी सुनें
https://youtu.be/O3qkRPvr97Y

