Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी दवा नियामक ने ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ टीके के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए

 

वॉशिंगटन.

विश्व की अग्रणी दवा कंपनी ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ के कोविड टीके से खून के थक्के जमने की गंभीर जोखिम का पता चला है. इसे देखते हुए अमेरिकी दवा नियामक ने जेएंडजे के कोविड-19 रोधी टीके के इस्तेमाल को लेकर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं.

अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा है कि अब जेएंडजे के इस टीके की खुराक केवल उन्हीं वयस्कों को दी जा सकेगी, जो कोई दूसरी वैक्सीन नहीं ले सकते या फिर खासतौर से इसी कंपनी का टीका लगवाने का अनुरोध करते हैं.

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मधेश प्रदेश के 41 लोग लापता

अमेरिकी अधिकारी बीते कई महीनों से सिफारिश कर रहे हैं कि अमेरिका के लोग जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के बजाय फाइजर या माडर्ना की कोविड रोधी वैक्सीन ही लगवाएं. एफडीए के टीके से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉ. पीटर मार्क्स ने बताया कि एजेंसी खून के थक्के जमने के जोखिम से संबंधित आंकड़ों पर एक बार फिर गौर करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि जेएंडजे की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल सीमित किया जाना चाहिए.

यह भी पढें   सोना चांदी व्यवसायी का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण भव्यता के साथ संपन्न

मार्क्स के मुताबिक, कोविड-19 से निपटने के लिए कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जो उतने ही प्रभावशाली हैं और लोगों को इनकी तरफ रुख करना चाहिए. उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के शुरुआती दो हफ्तों में खून के थक्के जमने की शिकायत उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में अगर आपने छह महीने पहले टीका लगवाया था तो आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं है.

एक खुराक वाला टीका है जॉनसन एंड जॉनसन का
एफडीए ने फरवरी 2021 में 18 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों में जेएंडजे के कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. शुरुआत में इस टीके को वैश्विक महामारी से निपटने के एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि किसी को भी इसकी केवल एक ही खुराक लेने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, बाद में एकल खुराक का विकल्प फाइजर और मॉडर्ना के टीकों के मुकाबले कम प्रभावशाली साबित हुआ.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com