नेपाली कांग्रेस की विजयी शुरुआतः नार्पाभूमि में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी
काठमांडू, १४ मई । मनाङ जिला नार्पाभूमि गांवपालिका से नेपाली कांग्रेस ने विजयी की शुरुआत की है । यहां नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार कोन्जो तेन्जिङ लामा विजयी हुए हैं । उन्होंने १५८ मत प्राप्त किया है । शुक्रबार रात में ही सम्पन्न मतगणना में उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कृष्णबहादुर लामा ने १११ मत प्राप्त किया है । इस गांवपालिका में कूल २८४ मतदाताओं में से कूल ३०४ ने मतदान किया था । ३५ मत बदर हुआ है ।

