मुस्ताङ स्थित लाघेकर दामोदरकुण्ड में नेकपा एमाले के उम्मीदवार विजयी
काठमांडू, १४ मई । मुस्ताङ जिला लोघकर दामोदरकुण्ड गांवपालिका अध्यक्ष में नेकपा एमाले के उम्मीदवार विजयी हुए हैं । विजयी उम्मीदवार छोम्पेल विष्ट ने ६८९ मत प्राप्त किया है । उनके निकटम प्रतिद्वन्द्वी तथा सत्ताधारी गठबंधन के साझा उम्मीदवार देवबहादुर गुरुङ ने १८५ मत प्राप्त किया है । उपाध्यक्ष पद में नेकपा एमाले के ही उम्मीदवार छिरिङ ल्हो गुरुङ विजयी हुई हैं ।

