एमाले की विजयी शुरुआत, चामे गांवपालिका में नेकपा एमाले के उम्मीदवार विजयी
काठमांडू, १४ मई । मनाङ जिला चामे गांवपालिका अध्यक्ष में नेकपा एमाले के उम्मीदवार लोकेन्द्रबहादुर घले विजयी हुए हैं । स्थानीय चुनाव अन्तर्गत यह नेकपा एमाले की प्रथम जीत है । विजयी घले ने ३२० मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार छिरिङ ध्वर्जे लामा ने २७९ मत प्राप्त किया है । घले इससे पहले भी गांवपालिका अध्यक्ष थे । गांवपालिका उपाध्यक्ष में नेपाली कांग्रेस से मिंमर डोल्मा लामा ३२५ मत के साथ विजयी हुए हैं । एमाले उम्मीदवार आशा कुमारी गुरुङ ने २७४ मत प्राप्त किया है ।

