जनकपुरधाम वार्ड तीन में तमलोपा का इंट्री, दीपेन्द्र साह ने बाजी मारी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड तीन से निवर्तमान अध्यक्ष दीपेन्द्र साह ने बाजी मार ली है। वे नेकपा एमाले के उम्मीदवार को 17मतो से हराया है। दीपेन्द्र साह कलश छाप अर्थात तमलोपा पार्टी के उम्मीदवार थे। इस प्रकार जनकपुरधाम उप महानगर पालिका में तमलोपा की इंट्री हो गई है। दीपेन्द्र साह को237मत मिला है वहीं एमाले उम्मीदवार सुनील दास को 221मत मिला है। जसपा उम्मीदवार को 23तथा लोसपा को 17मत ही मिल सका है। इसी तरह अन्य स्वतंत्र उम्मीदवार हाफ सेन्चुयरी भी पार नहीं कर सका है।

