Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के तीन वार्ड में दो पर नेपाली कांग्रेस तथा एक पर तमलोपा का कव्जा

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर उप मेयर, बार्डाध्यक्ष बार्ड सदस्यों के लिए मतपत्र की गिनती जारी है। अभी तक बार्ड का नतीजा आया है। इसमें बार्ड एक से नेपाली कांग्रेस के दीप नारायण यादव (देवू) की पैनल बार्ड दो से शिव कुमार साह (शिवू) तथा बार्ड तीन से दीपेन्द्र साह ने तमलोपा पार्टी से जीत दर्ज की हैं। वार्ड दो के शिव कुमार साह तथा वार्ड तीन के दीपेन्द्र साह इससे पहले भी वार्ड अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढें   सुगौली संधि की मूल प्रति का सवाल, नेपाल की कूटनीतिक चुनौती :श्वेता दीप्ति

इसी तरह मेयर में स्वतंत्र उम्मीदवार मनोज कुमार साह का जलवा बरकरार है। समाचार लिखने तक 1700मत लाये हैं। इसी तरह उप मेयर किशोरी साह की बढत जारी है। वे 2100मत प्राप्त किए हैं। दुसरे नंवर पर नेकपा एमाले के प्रत्याशी शिवशंकर साह हीरा हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com