एमाले ही संविधान बना सकता है : श्रीप्रसाद’
कैलास दास,जनकपुर, कार्तिक २६ गते । नेकपा एमाले का केन्द्रिय सदस्य एवं धनुषा क्षेत्र नं. ४ का उम्मेदवार श्री प्रसाद साह ने कहा है कि अगहन ४ गते को होने वाला संविधान सभा की चुनाव मे अगर नेकपा एमाले बहुमत से जीता तो जनता की भावना अनुसार संविधान बनेगा । जनकपुर के रामचौक पर मंगलवार एक प्रचार सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होने यह भी कहा कि यह संविधान सभा की चुनाव है और इस चुनाव मे वैसा प्रतिनिधित्व चुनने की आवश्यकता है जो कानून और विधान को परिमार्जित कर जनता के भावना अनुसार संविधान लिख सके । कोई व्यक्ति अगर दो भाई है । एक भाई डाक्टर और दुसरा इन्जिनियर घर मे कोई व्यक्ति बीमार पड जाए तो उस जगह डाक्टर की आवश्यकता होगी न कि इन्जिनियर की । इसलिए संविधान निर्माण के लिए वैसा व्यक्ति को चुनकर आप लोग पठाए जो जनता के लिए चिकित्सक बनकर काम कर सके उन्होने कहा । उन्होने यह भी कहा कि मधेश आन्दोलन मधेशी के अधिकार के लिए हुआ था परन्तु मधेशी दल ही इस नाम को भजा भजाकर खाने के शिवाय कुछ नही किया है । सम्बोधन मे उन्होने यह भी कहा कि अगर इसी प्रकार आप लोग मधेशी दलों को
भोट देते रहे तो मधेश एक दिन गुण्डा राज्य नही बनेगा यह कहा नही जा सकता है । केन्द्रिय सदस्य साह काँग्रेस, एमाओवादी और मधेशी दलों पर संकेत करते हुए कहा कि ये लोग संघीयता नही चाहता है । एमाले को अगर बहुमत से आपलोग जितेएगे तो संघीयता सहित के संविधान बनेगा उन्होने दावी कीया है ।
प्रचार सभा में एमाले नेता उमेशचन्द्र झा ने कहा कि धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ के लिए श्री प्रसाद से अच्छा नेतृत्व करने वाला कोई भी उम्मेदवार नही
है । अगर चोर उचेको जिताया गया तो जनकपुर पर्यटकीय स्थल नही नर्क स्थल मे परिणत होने मे कोई ज्यादा समय नही लगेगो । अगर आप लोग जनकपुर को
स्वर्ग बनाना चाहते है तो इन्हे भारी मतों से जिताए । कार्यक्रम मे पूर्व राज्यमन्त्री यदुवंश झा, पल्टी देवी महरा, शीतल झा, जगदीश साह, अवधेश पोखरेल सहितका वक्ताओं ने बोला था ।

