पार्टी के साथियों से विचार–विमर्श कर आगे बढूंगाः पाण्डे

काठमांडू, २५ मई । विवेकशील साझा पार्टी के संयोजक मिलन पाण्डे ने कहा है कि अब वह पार्टी से अबद्ध साथियों के साथ विचार–विमर्श कर आगे बढ़ेगे । विवेकशील साझा पार्टी अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तिफा हो जाने के बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दिया है । उनका कहना है कि विभिन्न सार्वजनिक संचार माध्यम से मिश्र जी का इस्तिफा संबंधी जानकारी उनको मिली है ।
संयोजक पाण्डे का यह भी कहना है कि पार्टी द्वारा की गई कारवाही के कारण ९ महीने तक उन्होंने पीड़ादायी राजनीतिक जीवन बिताया है, वैकल्पिक राजनीतिक गतिविधि से अलग रहना पड़ा है । उन्होंने कहा है– ‘अब पार्टी के ही साथियों से विचार–विमर्श कर निर्णय किय जाएगा ।’
स्मरणीय है, पार्टी अध्यक्ष मिश्र ने अध्यक्ष पद से इस्तिफा देते हुए कहा है कि जिन लोगों के ऊपर पार्टी से कारवाही हुई है, उक्त कारवाही वापस की जाए । साथ में पार्टी से अलग हुए साथियों को पुनः पार्टी में वापस होने के लिए भी मिश्र ने आग्रह किया है ।

