Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के नये मेयर मनोज साह को भारतीय महाबाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने दी बधाई

 

 

जनकपुरधाम के नये मेयर मनोजकुमार साह को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने जीत की दी बधाई

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने बुधवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। उन्होंने नये मेयर मनोज कुमार साह को जनकपुरधाम के त्वरित बिकास हो ऐसी आशा भी की। इस अवसर पर महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार से जनकपुरधाम को हर संभव सहायता दिया जाएगा। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि जनकपुरधाम हवाई अड्डा भारत सरकार के सहयोग से बना है। अगर रनवे तीन सौ मीटर का बिस्तार हो तो यह यह अन्तरराष्ट्रीय उड़ान के लिए उपयुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिन्दूओं के आस्था केन्द्र विन्दु जनकपुरधाम में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होना आवश्यक है। मेयर ने गांधी बसहिया आश्रम जो जीर्णोद्धार करने तथा गांधी तथा तुलसी मेहर श्रेष्ठ की प्रतिमा लगाने की भी बात कहीं। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार तथा जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोजकुमार साह करीब बीस मिनट तक जनकपुरधाम के बिकास पर बात किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed