बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट
काठमांडू, ३१ मई । सरकार द्वारा आर्थिक वर्ष २०७९–०८० के लिए बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखाई दी है । बजट प्रस्तुति के दूसरे दिन आज भी शेयर बजार में ३५.५३ अंक की गिरावट आई है । कल सोमबार बाजार में ५० अंक की गिरावट आई थी । आज ३५ अंक से अधिक गिरावट आने के बाद बाजार २१३७.९२ अंक में रुक गया है । आज म्याचुअल फण्ड के अलवा सभी सेक्टर में गिरावट आया है । सबसे अधिक गिरावट निर्जिवन बीमा कंपनियों में दिखाई दी है ।
आज कूल २२९ कम्पनियों का शेयर बाजार में कारोबार में आया है । आज कूल १ अरब ३१ करोड ७६ लाख ९९ हजार ९० रुपयों की शेयर कारोबार हुआ है । आज के करोबार तथ्यांक अनुसार सबसे अधिक गिरावट नेपाल इन्भेष्टमेन्ट बैंक में दिखाई दी है । इन्भेष्टमेन्ट बैंक का शेयर आज ९.९८ प्रतिशत से गिर गया है । उसके बाद एनएलजी इन्स्योरेन्स का शेयर ६.५० प्रतिशत से गिर गया है ।
कारोबार रकम के आधार पर एनआईसी एसिया बैंक का शेयर सबसे अधिक कारोबार में आया है । आज उपकार लघुवित्तका शेयर मूल्य सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जो ८.२३ प्रतिशत है । उसके बाद सामलिङ पावर का शेयर ४ प्रतिशत से वृद्धि हुई है ।

