Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बजट निजी क्षेत्र के लिए सकारात्मक और ‘मेक इन नेपाल’ का नारा दूरगामी महत्व का हैः चौधरी

 
विनोद चौधरी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ मई । नेपाली कांग्रेस के सांसद् तथा उद्योगपति विनोद चौधरी ने दावा किया है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट निजी क्षेत्र के लिए सकारात्मक और दूरगामी महत्व का है । आर्थिक वर्ष २०७९–८० के लिए सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के संबंध में आयोजित सैद्धान्तिक विचार–विमर्श के दौरान आज प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि बजट नयां दृष्टिकोण और नयां दृढ़ता के साथ आया है ।
सांसद् चौधरी का मानना है कि बजट ने निजी क्षेत्र को विकास के लिए इन्जीन के रुप में स्वीकार किया है, जो सकारात्मक और महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा– ‘मेक इन नेपाल का नारा दिया गया है, जो औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, अर्थमन्त्री जी ने निजी क्षेत्र को विकास के लिए इन्जीन के रुप में प्रष्ट रुप में स्वीकार किया है, जो दूरगामी सोच है । १० साल की स्पष्ट औद्योगिक नीति का जो रोडम्याप है, यह आर्थिक क्षेत्र सुधार के लिए महत्वपूर्ण चरण है ।’
सांसद् चौधरी का मानना है कि स्थिरता, उत्पादनशीलता, रोजगारी वृद्धि तथा खूद का उत्पादन और उपभोग विकास और समृद्धि का चरण है, जो बजट ने संबोधन किया है । इसीतरह १० करोड तक की डिजिटल पेमेन्ट संबंधी व्यवस्था को भी उन्होंने प्रशंसा किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *