Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

असहाय मंच नेपाल द्वारा मेयर, उप मेयर को किया गया सम्मानित

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मंगलवार को असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह ने जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह तथा उप मेयर किशोरी साह को असहाय मंच कार्यालय में अंगवस्त्र तथा जानकी मंदिर के चांदी केतस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर मेयर मनोजकुमार साह ने कहा कि जनकपुरधाम के सौन्दर्यीकरण के लिए मैं कटिबद्ध हूं। जनकपुरधाम की गंदगी तथा मच्छर उन्मूलन मेरे लिए चुनौती है जिसे मैं पूरा करुंगा। जनकपुरधाम के स्वच्छ बनाने में जनकपुरधामवासियों का सहयोग चाहिए। यथाभावी कचरा को सड़क पर नहीं डाले। सुवह मेंही कचरा सड़क पर डालें ताकि उप महानगर पालिका की गाड़ी उठाकर ले जाए। मेयर ने कहा की ग्रीन सिटी के लिए 12एकड़ में फैला नोचा पोखर है जहां अभी भी सैकड़ों वृक्ष है। टूरिज्म के लिए उपयुक्त जगह है। उन्होंने आगे कहा कि खेलकूद बिकास के लिए स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने असहाय सेवा सदन को उप महानगर पालिका द्वारा सहयोग का भी भरोसा दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 27 अगस्त 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com