Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता बिधेयक को लेकर तमलोपा ने निकाली रैली

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । अंगीकृत नागरिकता प्राप्त व्यक्ति के संतान को बंशज नागरिकता मिलें। इसके लिए तमलोपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृषेश चंद्र लाल की अगुवाई में सोमवार को जनक चौक से रैली निकाली गयी। रैली राम चौक, सोनार पट्टी, जानकी मंदिर होते हुए जनक चौक पहुंची। जहां कोण सभा आयोजित की गयी। रैली में वक्ताओं ने कहा कि 2063में जिसको अंगीकृत नागरिकता मिला है। उनके संतान को बंशज नागरिकता मिले। लेकिन खसबादी सरकार भेदभाव कर रही है। आज उनके संतान अपने ही देश में अनागरिक बने हुए हैं। पढ लिखकर सरकारी नौकरी नहीं कर सकता है। नागरिकता नहीं रहने से पासपोर्ट भी नहीं वन सकता है। ऐसी स्थिति में वे विदेश भी कमाने के लिए जा सकते हैं। ऐसे हताश युवा नशा का शिकार हो रहेहै। वे गलत राह पर जा रहे हैं। अगर सरकार अविलंब नागरिकता बिधेयक लागू नहीं करते हैं तो तमलोपा पार्टी सिंह दरवार घेराव करेंगी तथा सरकार पर दबाव बनाएंगी। रैली में डा. विजय कुमार सिंह, बिभा ठाकुर विंदु ठाकुर, रामजी ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड तीन के बार्डाध्यक्ष दीपेन्द्र साह विमला साह सहित बड़ी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com