नेपालगन्ज मे एमाले और काँग्रेस का विजय जुलुस
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, अगहन ८ गते ।
दुसरा संविधान सभा का निर्वाचन अगहन ४ गते मंगलवार को सम्पन्न निर्वाचन में बाँके जिला के ३ क्षेत्र में नेकपा एमाले और १ क्षेत्र में नेपाली काँग्रेस ने बिजय प्राप्त किया है ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोईराला क्षेत्र नं.३ में १०,७५६ मत लाकर विजयी हुयें है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राप्रपा नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डा. धवल शम्शेर राणा ने ८,८०९ मत लायें थे ।
इसी तरह बाँके जिला के क्षेत्र नं. १, २ और ४ में नेकपा एमाले का विजयी हुआ है । क्षेत्र नं. १ में देवराज भार ने १३,९७२ मत लाकर विजयी हुयें है उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली काँग्रेस के नारायण सिग्देल ने १,५५३ मत से पराजित हुयें थे । सिक्देल ने १२,४२९ मत केवल प्राप्त किया था । क्षेत्र नं. २ में एमाले के दिनेशचन्द्र यादव ने १२,५ ८६ मत लाकर विजयी हुयें है उनके निकटतम प्रतिव्दन्दि नेपाली काँग्रेस के राजकुमार वर्मा ने ७,९ १६ मत प्राप्त कियें थे ।
क्षेत्र नं. ४ में नेकपा एमाले क दलबहादुर सुनार ने १२,१८० मत लाकर विजयी हुयें थे । १ हजार ३ सौ ६६ मत के अन्तर से एमाले का विजयी हुआ था । सुनार के निकटतम प्रतिद्वन्द्वीे नेपाली का“ग्रेस के कृष्णमान श्रेष्ठ ने १०,८१४ मत लायें थे ।
नेपाली काँग्रेस के सभापति सुशील कोईराला ने सबिधान सभा के निर्बाचन में काँग्रेस का विजय प्रजातन्त्र का विजय है उन्हों ने बताया । बाँके जिला के क्षेत्र नं. ३ में विजयी होने के बाद शुक्रवार को नेपालगन्ज बाजार में निकाली गई बृहत विजयी रैली को सम्बोधन करते हुयें सभापति कोईराला ने प्रजातन्त्र विरुद्ध रहे सभीको परास्त करने् के लियें बताया । उन्होने कहा कि प्रजातन्त्र के पक्ष में जनता का लहर है । “जनता ने हमको अवसर दिया है अब काम करेगें”े । उन्हो ने शान्ति स्थायित्व और सबिधान निमार्ण करने के लियें हमारे कांधे पर अब बहुत बडी जिम्मेवारी है । उन्होने सभी समुदाय का समान सहभागिता मे मुलक मे सबिधान निमार्ण करने की प्रतिबद्धता किया । नेपाली काँग्रेस पार्टी कार्यालय नेपालगन्ज से शुरु हुआ बाजा गाजा के साथ निकली जुलुस नगर के विभिन्न स्थानों की परिक्रमा करके वि.पी. चौक में जाकर सभा में परिणत हुआ था । वि.पी.के शालिक में बहुत ही बडा माला सभापति कोईराला ने माल्याअपर्ण समेत किया था ।
इसी तरह एमाले ने भी विभिन्न स्थानों में विजयी जुलुस निकाला था । निर्वाचन कार्यालय ने विजयी घोषणा करते ही मतगणना स्थल भेरी प्राविधिक शिक्षालय में एमाले के कार्यकर्ताओं ने एकदम सुबह अवीरजात्रा किया था । एमाले के क्षेत्र नं. १ के उम्मेदवार देवराज भार बिजयी होने से खुसियाली में कोहलपुर में भव्य रैली निकाली थी क्षेत्र नं. २ के दिनेशचन्द्र यादव और दलबहादुर सुनार के क्षेत्र में भी भव्य रैली निकाली गई थी । दिनेश चन्द्र यादव ने आइतवार को विभिन्न गाबिस में जनताओं से भेटघाट कार्यक्रम शुरु किया है इसी तरह बा“के जिला के बसुदेवपुर गाबिस के सुर्जी गाव“ में एमाले के कार्यकर्ताओं ने २१ किलो लड्डू बाटा ।

