२ करोड की घूसकांडः न्यायाधीश कोइराला के ऊपर छानबिन के लिए बन गई ३ सदस्यीय समिति

काठमांडू, २२ जून । सर्वसाधारणों की करोड़ो रकम गायब बनाने की आरोप में जेल में रहे ईच्छाराज तामाङ को जेल से छुटाने के लिए २ करोड की घूस रकम संबंधी डिल में सहभागी काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश राजकुमार कोइराला के ऊपर छानबिन के लिए न्याय परिषद् ने ३ सदस्यीय समिति निर्माण किया है । न्याय परिषद् सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रसाद श्रेष्ठ की अध्यक्षता में गठित समिति में उच्च अदालत पाटन के न्यायाधीश महेश पुडासैनी और महेश शर्मा पौडेल हैं ।
समिति को कहा गया है कि २ करोड घूसकांड संबंधी सार्वजनिक अडियो टेप के ऊपर छानबिन कर ४५ दिनों के भीतर प्रतिवेदन पेश किया जाए । स्मरणीय है, जेल में रहे तामाङ को छुटाने के लिए अधिवक्ता रुद्र पोखरेल और न्यायाधीश कोइराला बीच हुई संवाद का एक अडियो टेप सार्वजनिक हुआ है, जहां तामाङ को १० करोड की धरौटी रकम में छोड़ने की बात है और उसके बापत २ करोड़ प्राप्त होने की जिकिर भी है । उक्त अडियो टेप के संबंध में न्यायाधीश कोइराला ने स्वीकार किया है, डील संबंधी बहस में वह सहभागी हैं, लेकिन डील में सहमति नहीं हुई है, अर्थात् उक्त प्रस्ताव को उन्होंने इन्कार किया है ।

