अधिवक्ता पोखरेल के साथ बार काउन्सिल ने मांग की स्पष्टीकरण

काठमांडू, २२ जून । कानून व्यवसायी परिषद् (बार काउन्सिल) ने नेपाल बार एसोसिएसन के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता रुद्र पोखरेल के साथ स्पष्टीकरण मांग किया है । बैंकिङ कसूर में जेल में रहे ईच्छाराज तामाङ को जेल छुटाने के लिए न्यायाधिशों के साथ घूस रकम में डील करते वक्त का अडियो टेप सार्वजनिक हो जाने के बाद न्याय क्षेत्र तरंगीत है । बुधबार सम्पन्न परिषद् बैठक ने अडियो टेप काण्ड के प्रमुख पात्र पोखरेल के साथ स्पष्टीकरण मांग करने का निर्णय किया है । परिषद् के सचिव मोना सिंह ने कहा है कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद प्रमाण के आधार पर आगे की कारवाही शुरु होगी ।
स्मरणीय है, तामाङ को जेल से छुटाने के लिए अधिवक्ता पोखरेल ने काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश राजकुमार कोइराला के साथ २ करोड रुपयों की डील किया है, जिसका अडियो रेकर्ड एक टेलिभिजन कार्यक्रम मार्फत सार्वजनिक हुआ है ।

