Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मालवाहक ट्रेन चलाने के लिए पहल शुरू जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर नेपाल रेलवे यात्री के साथ मालढोने के लिए मालगाड़ी चलाने के लिए पहल शुरु की है। शुक्रवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुयी। इस वैठक में नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा, कोंकण रेलवे के उपमहा प्रबंधक नैयर हुसैन सीनियर मैकेनिकल इंजीनियर भरत भूषण मौजूद थे। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने कहा कि अगर जयनगर से जनकपुरधाम तक भारतीय सामान ट्रक के बजाय मालगाड़ी से आती है तो ढुलाई खर्च कम पड़ेगा। वीरगंज से जयनगर तक 116किलोमीटर दूरी कम होगी। कोंकण रेलवे के उप महाप्रबंधक नैयर हुसैन ने कहा कि इसके लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें ताकि रेलवे बोर्ड तक भेजा जा सके। पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने कहा कि जयनगर होकर थर्ड कंट्री का सामान नहीं आ सकता है। इसमें अभी दिक्कत हैं। सभी से आम सहमति से कोंकण रेलवे के उप महा प्रबंधक नैयर हुसैन ने भरोसा दिलाया कि यथाशीघ्र ही मालगाड़ी का परिचालन किया जाएगा।

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल रेलवे यात्री के साथ मालढोने के लिए मालगाड़ी चलाने के लिए पहल शुरु की है। शुक्रवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुयी। इस वैठक में नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा, कोंकण रेलवे के उपमहा प्रबंधक नैयर हुसैन सीनियर मैकेनिकल इंजीनियर भरत भूषण मौजूद थे। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने कहा कि अगर जयनगर से जनकपुरधाम तक भारतीय सामान ट्रक के बजाय मालगाड़ी से आती है तो ढुलाई खर्च कम पड़ेगा। वीरगंज से जयनगर तक 116किलोमीटर दूरी कम होगी। कोंकण रेलवे के उप महाप्रबंधक नैयर हुसैन ने कहा कि इसके लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें ताकि रेलवे बोर्ड तक भेजा जा सके। पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने कहा कि जयनगर होकर थर्ड कंट्री का सामान नहीं आ सकता है। इसमें अभी दिक्कत हैं। सभी से आम सहमति से कोंकण रेलवे के उप महा प्रबंधक नैयर हुसैन ने भरोसा दिलाया कि यथाशीघ्र ही मालगाड़ी का परिचालन किया जाएगा।

यह भी पढें   सपना तामाङ गिरफ्तार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *