जगह जगह पर भूस्खलन के कारण पोखरा–सिक्लेस सडक ३ दिन से अवरुद्ध
पोखरा ।
लगातार भारी वर्षा के कारण जगह जगह पर भूस्खलन के कारण पोखरा–सिक्लेस सडक ३ दिन से अवरुद्ध है। गाँवपालिका के अनुसार विभिन्न वडा के ५ जगहों में भूस्खलन के कारण सडक सञ्जाल सञ्चालन में आने की सम्भावना कम है ।
मादी गाउँपालिका १ के वडाध्यक्ष देवीजंग गुरुङ ने पोखरा–सिक्लेस के जगह जगह में ५ से अधिक जगहों पर भूस्खलन की जानकारी दी है । उनके अनुसार, मादी वडा नम्बर ७, वडा नम्बर ६ चिप्ली और तप्राङ के बीच में, मादी १ के क्वोंदो नदी के आस पास दोनों भाग में भूस्खलन से सडक पूर्ण रुप में क्षति ग्रस्त हो गई है ।
सिक्लेस कास्की के चर्चित पर्यटकीय गुरुङ गाँव में से एक है । रास्ता बंद होने के कारण अत्यावश्यक काम करने में भी समस्या आ रही है ।

