जनकपुरधाम में प्रकाशक महासंघ का गठन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को जनकपुरधाम में प्रकाशक महासंघ का गठन किया गया है। अध्यक्ष में डेली एक्सप्रेस के प्रकाशक शंकर साह वनाये गये हैं। इसी तरह महासचिव मेंउपेन्द्र भगत नागवंशी, कोषाध्यक्ष में धर्मा मंडल, सचिव में ललन साह तथा सदस्य में कमल साह बनाये गयेहै। इसी तरह सलाहकार मेंराजेश्वर नेपाली, राम भरोसे कापड़ि भ्रमर, राम भरत साह, अशोक रौनियार तथा बी. एन. खनाल वनाये गए हैं। प्रकाशक महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली के प्रमुख अतिथि राजेश्वर नेपाली थे। मौके पर नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश के अध्यक्ष राजेश कर्ण सहित कई पत्रकारों ने विचार रखें।



