सरकार ने हथियार खरीद संबंधी कोई भी निर्णय नहीं किया हैः प्रधानमन्त्री

काठमांडू, १४ जुलाई । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि सरकार ने हथियार खरीद सबंधी कोई भी निर्णय नहीं किया है । आज आयोजित पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
पार्टी बैठक में नेता अर्जनरसिंह केसी और गोपालमान श्रेष्ठ ने कहा था कि देश में डॉलर संचिती कम होता जा रहा है, ऐसी अवस्था में सरकार ने हथियार खरीद करने का निर्णय कर गलत किया है । नेता श्रेष्ठ की ओर से ऐसे आरोप लागते ही प्रधानमन्त्री देउवा ने उनको रोक कर कहा– ‘अथियार खरीद की बात कहाँ से आई ? सरकार ने हथियार खरीद के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है ।’
स्मरणीय है, सरकार ने हाल ही में नेपाल पुलिस के लिए ८४ करोड रुपयों की हथियार खरीद करने के लिए प्रक्रिया शुरु की है । इसके लिए आवश्यक रकम रकमान्तर भी हुआ है । जिसके चलते सरकार की आलोचना हो रही है ।

