Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेतृ रेणु यादव द्वारा पार्टी परित्याग !

 
रेणु यादव/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १४ जुलाई । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेतृ रेणु कुमारी यादव ने पार्टी परित्याग का घोषणा किया है । पार्टी केन्द्रीय सदस्य एवं सांसद् यादव ने आज बिहिबार आज पार्टी अध्यक्ष को इस्तिफा पत्र देते कहा है कि आज के बाद वह पार्टी के किसी भी जिम्मेवारी में नहीं रहेंगे ।
भौतिक पूर्वाधार मन्त्री के रुप में रहे यादव को पार्टी ने हाल ही में वापस कर उनके जगह नयां मन्त्री नियुक्त किया है । उसके बाद पार्टी प्रति असन्तुष्ट यादव ने इस्तिफा के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है । इस्तिफापत्र में उन्होंने कहा है– ‘वर्तमान परिस्थिति में मेरी व्यक्तिगत कारण मैं पार्टी के किसी भी पद में रहकर जिम्मेदारी बहन के लिए असमर्थ हूँ, जिसके चलते जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) से मैंने सभी पदीय जिम्मेदारी से अलग रहने का निर्णय लिया हूँ । तसर्थ आज से ही मैं पार्टी की ओर से मुझे प्राप्त सम्पूर्ण जिम्मेदारी त्याग करता हूँ ।’

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

लेकिन पार्टी के नेता योगेन्द्र राय यादव का कहना है कि उन्होंने पार्टी परित्याग नहीं किया है । अपने फेशबुक पर लिखते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com